GST कटौती के बाद TV के दाम टूटे,जानें 32, 43 और 55 इंच स्मार्ट टीवी के दाम
32 इंच का सस्ता और टिकाऊ स्मार्ट टीवी

GST कटौती के बाद TV के दाम टूटे,जानें 32, 43 और 55 इंच स्मार्ट टीवी के दाम
अगर आप टीवी लेने का सोच रहे थे, तो इससे अच्छा मौका कहीं नहीं मिलेगा। GST की दरों में कटौती के साथ-साथ फ्लिपकार्ट और Amazon सेल के चलते OnePlus जैसे ब्रैंडेड टीवी 5000 रुपये में बिक रहे हैं। आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन छांट कर लाएं हैं।

22 सितंबर यानी आज से कई होम अप्लायंस के लिए GST की दरें 28 से 18% हो जाएंगी। इस वजह से फ्रिज, टीवी और AC जैसे सामानों के दाम टूट जाएंगे। साथ ही Flipkart और Amazon सेल के चलते डिस्काउंट का मजा दोगुना हो जाएगा। ऐसे में अगर आप इस फेस्टिव सीजन में स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए 32, 42 और 55 इंच टीवी के सबसे किफायती ऑप्शन लेकर आए हैं। इससे आप सबसे अच्छे ऑप्शन्स में से किसी एक को सुपर डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीद पाएंगे।
अगर आप 32 इंच का सस्ता और टिकाऊ स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो Hisense के 32 इंच वाले टीवी इस मॉडल को खरीद सकते हैं। इसकी खासियत है कि यह QLED डिस्प्ले के साथ-साथ Dolby Audio को भी सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि इस टीवी की सिर्फ पिक्चर क्वालिटी ही नहीं बल्कि साउंड क्वालिटी भी जबरदस्त मिलेगी। इस टीवी में आपको 3HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट और ब्लूटूथ 5 का सपोर्ट मिलेगा। इस टीवी में 30W के स्पीकर्स भी मिलते हैं। इस टीवी पर आपको 1 साल की वारंटी मिलती है।
अगर आप खरीदारी के लिए ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन ऑप्शन भी चाहते हैं, तो आप Croma ब्रैंड का 32 इंची स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। यह भी एक एंड्रॉयड ओएस बेस्ड टीवी है। यह HD रेडी डिस्प्ले के साथ आता है और Dolby Audio को सपोर्ट करता है। इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट मिलते हैं। इस टीवी पर आप icici और HDFC बैंक कार्ड की मदद से 1 हजार रुपये का डिस्काउंट अलग से भी पा सकते हैं। इस टीवी में 20W के स्पीकर्स देखने को मिलते हैं।
OnePlus का Y1S टीवी Flipkart पर जबरदस्त डिस्काउंट में मिल रहा है। इसे फिलहाल 5000 रुपये में खरीदा जा सकता है। ब्रैंड और कीमत के लिहाज से यह एक जबरदस्त ऑफर बन जाता है। यह एक HD रेडी डिस्प्ले के साथ आता है, जो कि 60Hz का रिफ्रेश रेट और 20W के स्पीकर्स को सपोर्ट करता है। इस दाम पर मिल रहे 32 इंच टीवी की एक खासियत और है कि इस टीवी पर आपको 1 साल की वारंटी के साथ-साथ डिस्प्ले पैनर पर 1 साल की अलग से वारंटी मिलती है। खास बात है कि इस टीवी को फ्लिपकार्ट पर 4.3 स्टार की रेटिंग से नवाजा गया है।






