जबलपुरमध्य प्रदेश

संघ कार्यकर्ताओं ने जूते पहनकर किया माल्यार्पण, कांग्रेस ने कहा शहीदों का अपमान

आदिवासी समाज की भावनाओं को लगी ठेस, कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

जबलपुर यशभारत। अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के 168वें बलिदान दिवस पर प्रतिमा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एक गंभीर असम्मानजनक घटना घटित हुई। आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा जूते पहनकर माल्यार्पण किया गया, जो न केवल शहीदों के प्रति असम्मान है, बल्कि आदिवासी समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाने वाला कृत्य भी है।

शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी इस शर्मनाक घटना की कड़ी निंदा करती है और इसे आदिवासी अस्मिता एवं शहीदों के सम्मान पर सीधा प्रहार मानती है।

इस अपमानजनक कृत्य के विरोध स्वरूप दिनांक 20 सितंबर 2025, दिन शनिवार, समय शाम 4:00 बजे राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह प्रतिमा स्थल, मालगोदाम गोंडवाना चौक पर विशेष विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिमा को नर्मदा जल से स्वच्छ कर शहीदों का सम्मान पुनः स्थापित किया जाएगा एवं महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर जबलपुर को सौंपा जाएगा।

सौरभ शर्मा अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी धीरेंद्र संजू ठाकुर अध्यक्ष शहर जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी
निलेश बरकड़े अध्यक्ष जिला ग्रामीण आदिवासी विभाग ने उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button