
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन गुरुवार को
जबलपुर ,यश भारत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरूवार 18 सितम्बर को राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार की सुबह 11 बजे भोपाल से राजकीय विमान द्वारा जबलपुर आयेंगे तथा यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3 बजे डुमना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा कटनी जिले के बड़वारा प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शाम 5.25 बजे बड़वारा से हेलीकॉप्टर द्वारा वापस डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा। डॉ. यादव शाम 5.30 बजे डुमना एयरपोर्ट से राजकीय विमान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।







