नया भारत परमाणु धमकी से नहीं डरता: मोदी
ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने पाक को घुटनों पर ला दिया

नया भारत परमाणु धमकी से नहीं डरता: मोदी
ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने पाक को घुटनों पर ला दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर आज कहा, कि अब यह नया भारत है। घर में घुसकर मारता है। धार की धरती पराक्रम की धरती है। उन्होंने कहा, मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं। हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो। देश की मर-मिटने की सौगंध लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था। इससे पहले उन्होंने बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला रखी। यहां खुली जीप में लोगों का अभिवादन किया। यहां प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के लिए सिंगल क्लिक पर राशि ट्रांसफर की। कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, धार के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं। हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो। देश की मर-मिटने की सौगंध लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था।उन्होंने कहा, वे चाहते थे कि देश गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आगे बढ़े। आज इसी प्रेरणा से भारत के 140 करोड़ लोगों ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। विकसित भारत की इस यात्रा 4 स्तंभ है। नारी शक्ति, गरीब, युवा और किसान। मोदी पीएम ने कहा कि आज कौशल और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। मैं उनको नमन करता हूं। अपने कौशल से राष्ट्र निर्माण में लगे करोड़ों भाइयों-बहनों को भी प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि महर्षि दधिचि का त्याग हमें मानवता की सेवा के संकल्प की प्रेरणा देता है।
इसके पूर्व उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा- पीएम मित्रा पार्क उद्योगों, युवाओं के लिए रोजगार और खेती-किसानी के लिए… तीनों के सामंजस्य से मध्यप्रदेश के लिए बड़ी सौगात है। अभी तक करीब 60 कंपनियों के एंग्रीमेंट हो चुके हैं। 20 हजार करोड़ का इन्वेंस्टमेंट है। हम यहां 700 करोड़ की लागत से अल्ट्रा मॉर्डन औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण कर रहे हैं।
ट्रेडिशनल फसल मार्केट खोलने की अद्वितीय जगह बना मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा मध्यप्रदेश किसानों की ट्रेडिशनल फसल कपास से धागा, धागे से कपड़ा और कपड़े से निर्यात के लिए विश्व का मार्केट खोलने की अद्वितीय जगह बन रहा है। मोदी की नीति जीरों टालरेंस- डां यादव मुख्यमंत्री डां मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति से विश्व को नए भारत के रूप में परिचय कराया है। दुनिया आश्चर्य में डूबी है। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर, जम्मू-कश्मीर में देश का सबसे ऊंचा पुल और आजादी के 78 साल बाद मिजोरम में ट्रेन पहुंची है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है करके दिखाया है। उनके नेतृत्व ने भारत की काया पलट दी है। निमाड़ और मालवा अंचल में आज पीएम मित्रा पार्क के जरिए बड़ा मार्केट बन रहा है। इसकी नींव रखी जा रही है।







