मध्य प्रदेशराज्य

खूंखार कुत्तों का आतंक : एक बच्ची की जा चुकी है जान,कई हो चुके हैं जख्मी, जिम्मेदार नींद में 

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी नगरीय में डाग बाइट के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। रात हो या दिन कुत्तों का आतंक शहर की सड़कों पर देखा जा सकता है। शाम ढलने के बाद कुत्ते ज्यादा आक्रामक हो रहे हैं।झुंड में कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। शहर के लगभग हर गली-चौराहे पर कुत्तों का झुंड लोगों में दशहत पैदा कर रहा है। आलम यह है कि लोग रात में बाइक पर भी निकलने में कतरा रहे हैं। कुत्ते चलती बाइक पर भी झपट्टा मारने से पीछे नहीं हटते।

हर वर्ष नगर पालिका कुत्तों के धरपकड़ व नसबंदी के लिए अभियान चलाने की बात कहती है। कागजों में लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। कुत्तों के काटने की घटना केवल शहर में ही नहीं, बल्कि गांवों में भी सामने आ रही है। जिला अस्पताल में आए दिन पीड़ित पहुंच रहे हैं।कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है।झुंड में कुत्ते हमला कर घायल कर रहे हैं।
हाल ही में कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के समनापुर गांव में कुत्तों के झुंड ने एक 13 वर्षीय बालिका पर हमला कर उसे काट लिया जिससे असमय ही उसकी मौत हो गई और कुछ दिनों पहले 3 बच्चे कुत्तों के काटने से जख्मी हो गए थे।लोग जल्द ही लोग शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरु करने की मांग कर रहे हैं।

जिला अस्पताल से मिले आंकड़े के अनुसार वर्ष 2024 में जनवरी माह में 208, फरवरी में 208, मार्च में 219,अप्रैल में 240,मई में 257,जून में 250, जुलाई में 186, अगस्त में 152, सितंबर में 156, अक्टूबर में 165,नवंबर में 195,दिसंबर में 234 मामले आए। वहीं जनवरी 2025 में 317,फरवरी में 333, मार्च में 355,अप्रैल में 310,मई माह में 370 मामले सामने आए हैं।
शहर हो या गांव का हर व्यक्ति परेशान आवारा खूंखार कुत्तों से शहर हो हो या फिर गांव हर व्यक्ति अब परेशान गया है।
नगर पालिका ने कुछ दिन कुत्तों के घड़पकड़ को लेकर अभियान चलाया। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। नगर पालिका सीएमओ विशाल मेश्राम का कहना है कि कुत्तों को पकड़ने के लिए समय समय पर अभियान चलाया जाता है। बीते दिवस कुत्तों को पकड़ने की कार्यवाही की गई थी आगे में कई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button