जबलपुरमध्य प्रदेश
मदनमहल पहाड़ी से विस्थापित किए परिवारों का दर्द जानने कोई नहीं पहुंचा

- खुद डिब्बों में पानी भरभर फेंक रहे बाहर, बारिश में विस्थापितों के हाल-बेहाल

जबलपुर,यशभारत। मदनमहल पहाड़ी से विस्थापित बिलहरी विस्थापित किए गए परिवारों का तेज बारिश ने हाल बेहाल कर दिया है। यहां के रहवासियों की झोपड़ियों और घरों में पानी भर गया है जिसे वे खुद डिब्बों के सहारे बाहर फेंकते फेंकते थक गए हैं लेकिन लगातार हो रही तेज बारिश से पानी एकाएक भर रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अभी तक हुई बारिश से वे सभी परेशान हैं लेकिन उनकी मदद करने प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार वहंा झांकने तक नहीं पहुंचा है। इसके अलावा मदनमहल पहाड़ी से कुछ लोगों को लेमा गार्डन और रामपुर छापर में प्रशासन द्वारा शिफ्ट किया गया था यहां के रहवासी भी बारिश में कठिन जीवन व्यतीत करने मजबूर हो रहे हैं। सभी के घरेंा में पानी घुस रहा है लेागों का कहना है कि वे पानी बाहर निकालें कि घर में चैन से रहें।






