भोपाल
भोपाल पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाली महिला को किया गिरफ्तार

यश भारत, भोपाल: राजधानी की रातीबड पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 325 क्वार्टर देसी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 32,000 रुपये है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना के अधार पर ग्राम मुगालियाछाप के माली मोहल्ले में छापा मारा जिसमें एक महिला के घर से में बकरी बांधने की जगह पर और किचन में जमीन के अंदर प्लास्टिक की टंकियां और कंटेनर गाड़कर उनमें शराब छिपा रखी थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जिला अदालत में पेश कर जेल भेजा







