लाड़ली बहनों के खातों में ₹1541 करोड़ की 28वीं किश्त ट्रांसफर, सीएम बोले- दीवाली के बाद मिलेंगे ₹1500
सीएम को कार्यक्रम के दौरान धनुष-बाण भेंट किया गया

लाड़ली बहनों के खातों में ₹1541 करोड़ की 28वीं किश्त ट्रांसफर, सीएम बोले- दीवाली के बाद मिलेंगे ₹1500
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को झाबुआ के पेटलावद से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ₹1541 करोड़ की 28वीं किश्त ट्रांसफर की है। हर लाभार्थी के अकाउंट में ₹1250 आए हैं। सीएम ने इस मौके पर घोषणा की कि इस दीपावली के बाद लाड़ली बहनों के खाते में ₹1500 दिए जाएंगे। उन्होंने ₹345.34 करोड़ की लागत के 72 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया, जिसमें विभिन्न विभागों के कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया और कहा कि जो कांग्रेसी कहते हैं कि बहनें दारू पीती हैं, उन्हें घर और मोहल्ले में घुसने मत देना। उन्होंने झाबुआ में ही लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और ₹5 लाख तक का बीमा नि:शुल्क देने की भी घोषणा की। सीएम को कार्यक्रम के दौरान धनुष-बाण भेंट किया गया। उन्होंने पेटलावद ब्लास्ट की 10वीं बरसी पर हादसे में मारे गए 78 लोगों को श्रद्धांजलि भी दी।







