जबलपुरमध्य प्रदेश

पाटबाबा इलाके में तेंदुए की दहशत,लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी

वन विभाग ने बढाई गश्त

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर के पाटबाबा क्षेत्र और उसके आस-पास के इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी के कारण दहशत फैल गई है। जिसके बाद वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी हैं। पाठ बाबा मंदिर सहित के आसपास के क्षेत्र में बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को तेंदुए से अलर्ट रहने की चेतावनी दी जा रही है।

जीसीएफ न्यू कालोनी क्षेत्र में अधिकारियों व कर्मचारियों के करीब सवा दो सौ परिवार रहते हैं। इस लिहाज से तेंदुए से इन परिवारों की सुरक्षा आवश्यक है। लोगों को रात को घरों से न निकलने, बच्चों व पालतू पशुओं को घर के अंदर रखने के साथ ही सावधानी से रहने की सलाह दी जा रही है। जिसे भी तेंदुआ नजर आता है तुरंत सुरक्षा दल के सदस्यों को सूचना देने कहा गया है। इसके लिए सुरक्षा दल के नंबर सभी को दिए गए हैं।

वन विभाग ने तेंदुए दिखने की सूचना के बाद गश्त तेज कर दी है और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही हैं। और तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button