भोपाल

भोपाल संभाग आयुक्त कार्यालय में शॉट सर्किट से लगी लगी आग

भोपाल संभाग आयुक्त कार्यालय में शॉट सर्किट से लगी लगी आग

भोपाल संभाग आयुक्त कार्यालय में शॉट सर्किट से लगी लगी आग
​यश भारत, भोपाल। संभाग आयुक्त कार्यालय में आज गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे शॉट सर्किट के कारण आग लग गई। यह आग कार्यालय की प्रथम मंजिल पर लगी, जहां लेखा शाखा और अन्य महत्वपूर्ण विभाग स्थित हैं।
​आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि आग ने कुछ फाइलों और दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
​आग लगने का मुख्य कारण प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button