ब्रेकिंग न्यूज – भरी दोपहर में जीसीएफ इस्टेट में फिर घूमता दिखा तेंदुआ
विद्यानगर निवासियों में मचा हड़कंप जीसीएफप्रशासन को दी खबर

जबलपुर यशभारत ।विगत कई दिनों से जीसीएफ इस्टेट और आसपास तेंदुए की आमद से वहां के कर्मचारी और विद्यानगर न्यू लाइन कॉलोनी आदि में रहने वाले कर्मचारियों के परिवार बहुत भयभीत हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को भी तेंदुआ अपने शिकार की खोज में विद्यानगर में घूमता हुआ देखा गया था।यद्यपि वहां के रहवासियों को पहले से ही इसकी जानकारी है क्योंकि वह पहले भी उस क्षेत्र में देखा गया था ।ऐसा लगता है कि तेंदुए के लिए उसके अनुरूप वहां पर कोई भोजन की व्यवस्था यानि शिकार है। लिहाजा मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे भी तेंदुआ घूमता नजर आया।इस बार वहसब स्टेशन के करीब घूमता हुआ लोगों ने देखा ।बताया जा रहा है कि भोजन अवकाश के बाद जब कर्मचारी अपने आवास से फैक्ट्री की तरफ आ रहे थे। तब उन्होंने तेंदुए को देखा।तत्काल कर्मचारियों ने फोन पर जहां अपने परिवार को सचेत किया। वही फैक्ट्री में आकर सुरक्षा विभाग सहित तमाम अधिकारियों से तेंदूए होने की जानकारी दी। कर्मचारियों ने प्रशासन से कहा है कि जल्द से जल्द वन विभाग को जानकारी देकर तेंदूए की उचित व्यवस्था करवाई जाए। वरना किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है।इसके लिए वहां की यूनियन श्रमिक संघ, मजदूर संघ और वहां की वर्क्स कमेटी द्वारा भी प्रशासन को चिट्ठी लिखी जा चुकी है।







