भोपाल

सैन्य अफसर की बेटी ने फांसी लगाकर की खदुकुशी 

सैन्य अफसर की बेटी ने फांसी लगाकर की खदुकुशी
भोपाल यशभारत। खजूरी सडक़ इलाके में एक सैन्य अफसर की बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर बागसेवनिया में एक महिला ने चूहेमार दवा खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अंजली भदौरिया पिता मोहन सिंह (32) प्रोफेसर कॉलोनी में रहती थी। जबकि उसके सैन्य अधिकारी हैं, करीब 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी, और वह सिर्फ 15 दिन ही ससुराल में रह पाई थी। अप्रैल माह में उसका अपने पति से तलाक हुआ था। उसके बाद से ही वह डिप्रेशन में चल रही थी। कल तनाव में चलते उसने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तलाशी में पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उधर बागसेवनिया पुलिस ने बताया कि पिंकी पवार पति सोनू पवार (32) बागमुंगालिया में रहती थी। उसका पति ड्रायवर है। महिला ने दो दिन पहले अपने घर में रखी चूहामार दवा खा ली थी। जिससे उसकी मौत हो गई।
शराब के नशे में जहर खाया – खजूरी सडक़ पुलिस ने बताया कि संदीप पिता प्रहलद चंद (25) ग्राम अमरोद में रहता था। बीती रात उसने अपने भाई को शराब के नशे में फोन किया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां कुछ देर चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। जहर खाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button