जबलपुर के शिक्षक नरेंद्र उरमलिया को मिला विशेष सम्मान
क्लास रूम की चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना करेंगे

जबलपुर के शिक्षक नरेंद्र उरमलिया को मिला विशेष सम्मान
क्लास रूम की चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना करेंगे
राज्यपाल व मुख्यमंत्री से शील्ड प्राप्त
जबलपुर यशभारत।सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडिकल गढ़ा (जबलपुर) के शिक्षक नरेंद्र उरमलिया को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया है। उन्हें शिक्षण के प्रति लगन, समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए शिक्षक दिवस पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सम्मानित किया।नरेंद्र उरमलिया अपने छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उन्हें जीवन के नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से भी परिचित कराते हैं। वे अपनी कक्षा में पढ़ाने के साथ-साथ छात्रों को निःशुल्क श्रीमद्भगवद् गीता और अन्य प्रेरणादायक पुस्तकें वितरित करते हैं, ताकि वे जीवन में सही मार्ग का चुनाव कर सकें।
शिक्षण के अलावा, नरेंद्र उरमलिया पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी काफी सजग हैं। वे लगातार पौधारोपण अभियानों में सक्रिय रहते हैं। उनके इस प्रयास से छात्र प्रकृति के महत्व को समझ पा रहे हैं। बता दें कि इस वर्ष शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने प्रदेश के 14 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया है।
चुनौतियों का सामना करेंगे
नरेंद्र उरमलिया ने बताया कि आज मुझे राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान मिला है। मैं शिक्षा विभाग का धन्यवाद करता हूं। मैं इसे एक नई जिम्मेदारी के रूप में देखता हूं। शिक्षा विभाग और क्लासरूम में जो चुनौतियां हैं, उनका और भी बेहतर और कारगर तरीके से सामना करेंगे। विभाग के लिए और भी प्रभावशाली तरीके से काम करेंगे, जिससे देश, समाज और शिक्षा का कल्याण हो।







