बुजुर्ग से हुई 53 लाख की ठगी 29 खातों में डलवाए पैसे, एसपी कार्यालय पहुंचे फरियादी राहुल यादव और सोनम यादव पर लगाया आरोप

एसपी कार्यालय में खड़े इस बुजुर्ग का नाम है मसूद हुसैन खान जिनका आरोप है कि उनके साथ सोनम यादव और राहुल यादव नामक महिला ने लगभग 53 लख रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत में जानकारी दी है कि कुछ समय पहले फेसबुक से सोनम यादव नाम की महिला उनके संपर्क में आई थी और फिर कुछ दिनों बाद उसने दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम चेकिंग के दौरान गोल्ड स्मगलिंग के मामले में फंसने की जानकारी दी जिसके बाद सहायता के तौर पर उसने पैसों की मांग की और एक-एक करके लगभग 29 खातों में उसने 53 लाख रुपए डलवाए हैं और अब वह इन पैसों को वापस करने में आनाकानी कर रही है। इस मामले में उन्होंने राहुल यादव नामक युवक का भी नाम लिखवाया है जो कि सोनम का साथी बताया जा रहा है। यह इकलौता मामला नहीं है जब सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करके ठगी की गई हो के पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण में मामला दर्ज करते हुए बैंक खातों और कांटेक्ट नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।







