भोपाल

कैब बुक कर बुलाई और ड्राइवर पर हमला कर की मारपीट -अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

कैब बुक कर बुलाई और ड्राइवर पर हमला कर की मारपीट
-अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
हबीबगंज इलाके में सवारी लेने पहुंचे एक कैब ड्राइवर के साथ कैब बुक करने वाले युवक व उसके साथियों ने मारपीट कर हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। पुलिस ने ड्राइवर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना पुलिस के मुताबिक बंशी बिहार कॉलोनी खेजड़ा भानपुर निवासी राजेश गौर पुत्र गौरीशंकर(31) ओला कैब चलाता है। कल रात उसे हबीबगंज क्षे9 के रविशंकर नगर से मिनाल जाने के लिए बुकिंग मिली थी। रात करीब पौने एक बजे जब वह सवारी लेने के लिए रविशंकर नगर पहुंचा था, तभी कैब बुक करने वाला कॉलर उसके पास पहुंचा और बिना किसी बात के उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। जब फरियादी ने विरोध किया तो आरोपी के साथी ने उसके साथ मारपीट कर किसी वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। इस घटना में कैब चालक के हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की बुकिंग नंबर से उनका पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button