मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस नेतृत्व में परिवर्तन : सिवनी को मिला नया पुलिस अधीक्षक

सिवनी यश भारत:-मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस व्यापक बदलाव के तहत सिवनी जिले में भी पुलिस नेतृत्व में परिवर्तन किया गया है। इंदौर में पदस्थ डीसीपी कृष्ण लांछनदानी को सिवनी जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान सिवनी एसपी सुनील कुमार मेहता को इंदौर डीसीपी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी इस जंबो तबादला सूची में एडीजी, डीआईजी, एसपी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लंबे समय से इस सूची का इंतजार किया जा रहा था, जिसे अंततः उच्च स्तर पर चर्चा के बाद जारी किया गया। बताया जा रहा है कि यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया।

सिवनी जिले में नए एसपी के रूप में कृष्ण लांछनदानी की नियुक्ति को लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता और उम्मीद दोनों देखी जा रही है। इंदौर जैसे बड़े शहर में कानून-व्यवस्था संभालने का अनुभव रखने वाले लांछनदानी से जिले में अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और जनसुनवाई व्यवस्था में सुधार की अपेक्षा जताई जा रही है।

वहीं, सुनील कुमार मेहता को इंदौर जैसे महत्वपूर्ण शहर में डीसीपी की जिम्मेदारी सौंपना उनके कार्यकाल और अनुभव को देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। उनके कार्यकाल में सिवनी में कई अहम पुलिस पहलें देखने को मिली थीं।

इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना माना जा रहा है। आने वाले समय में नए पदस्थ अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button