बरगी बांध के गेटो से और बढ़ाई गई जल निकासी
खुले गेटों की संख्या 15 हुई जबलपुर

यश भारत। बरगी बांध में पानी आवक बढ़ने के कारण बांध का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है जिसे नियंत्रित करने की कवायत बरगी बांध प्रबंधन के द्वारा की जा रही है। बुधवार तक बांध के नौ गेट खुले हुए थे लेकिन3 अगस्त की रात्रि 11 बजे बांध का जल स्तर 423 मीटर आंका गया। इसके बाद प्रबंधन ने और गेट खोलने का निर्णय लिया तथा गुरुवार की सुबह 9:00बजे 6 गेट और खोले गये और इन गीतों की खुलने के बाद अब संख्या बढ़कर 15 हो गई है। कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह के अनुसार वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता 3240 mcm (101.88%) है। वर्तमान मे बांध मे पानी की आवक 1800 cumec है।
बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार की सुबह बजे जल की निकासी को 1097 cumec से बढाकर 3245 cumec किया गया। अब 15 जल द्वार 1.40m औसत ऊचाई पर खुले रहेंगे। जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर 7 से 8 फीट पानी की बढोत्तरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को घटाया अथवा बढ़ाया जा सकेगा।
सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों/तटीय क्षेत्रो से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। इस वर्षा काल में यह पहला मौका है जब 15 गेट खोलने की आवश्यकता पड़ गई।
इधर दूसरी तरफ मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में कोई उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं की गई है। गुरुवार सुबह 8:30 तक बारिश का आंकड़ा 1049.6 मिली मीटर रहा जो बुधवार के बराबर ही था। हालांकि मौसम विभाग अभी भी बारिश के आसार बता रहा है।







