जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
संजीव शमी (1993 बैच, आईपीएस) अब विशेष पुलिस महानिदेशक
🔹 दूरसंचार विभाग, पुलिस मुख्यालय भोपाल की कमान संभालेंगे

मध्यप्रदेश शासन ने आईपीएस के 1993 बैच के अधिकारी संजीव शमी को पदोन्नत कर विशेष पुलिस महानिदेशक (डीजीपी रैंक) बनाया है। गृह विभाग ने शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को आदेश जारी किया।
अब तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर कार्यरत संजीव शमी को पदोन्नत कर विशेष पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया है। यह आदेश 1 सितंबर 2025 से लागू होगा।
अन्य आदेश
इसी आदेश में विशेष पुलिस महानिदेशक पवन कुमार श्रीवास्तव को उनके वर्तमान पद अ०अ०वि०, पुलिस मुख्यालय भोपाल के साथ-साथ विशेष पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
आदेश राज्यपाल के नाम से अतिरिक्त सचिव आशीष भार्गव द्वारा जारी किया गया।







