देश

Bihar News : नीतीश कुमार सरकार के कद्दावर मंत्री श्रवण कुमार पर हमला

दौड़कर भागते हुए बचाई जान

बिहार | बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने तय हैं। इधर तमाम नेता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में एक बार फिर आशीर्वाद के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि, यह मामला चुनावी नहीं, बल्कि एक हादसे में 9 लोगों की मौत के बाद मंत्री श्रवण कुमार परिवार से मिलने पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों ने ‘मंत्रीजी’ को घेर लिया, मंत्री किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे।

दरअसल नालंदा में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधानसभा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान हमले में एक सिपाही घायल हो गया।

शनिवार सुबह पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिकिरियावां हाल्ट के पास ट्रक और ऑटो की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई थी। सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव के रहने वाले थे।’मंत्रीजी’ आज सुबह पीड़ित परिवार से मिलने हिलसा के मलावां गांव गए थे, तभी उन पर नाराज ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button