मध्य प्रदेशराज्य

नौकरी दिलाने के नाम पर दंपति से लाखों की ठगी : विवाद के बाद चाकू से किया हमला, खुद का भी रेता गला : मौत 

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत सिवनी–जबलपुर मार्ग पर सिमरिया तिराहा साईं रेसीडेंसी के पास एक युवक ने दंपति पर चाकू से हमला कर दिया और फिर खुदका गला रेत लिया जिससे उसकी मौत हो गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा ने बताया कि एक कार में सवार युवक ने अचानक पीछे से धारदार चाकू निकालकर कार चला रहे प्रकाश ठाकुर और उनकी पत्नी श्रद्धा ठाकुर पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी कार से उतरकर भागा, लेकिन कुछ दूर जाकर उसी चाकू से खुद का भी गला रेत लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

दरअसल लोपा ग्राम निवासी ठाकुर दंपत्ति करीब एक साल पहले सिवनी आकर कर्वे कॉलोनी में रहने लगे थे। प्रकाश ठाकुर अकाउंटिंग का काम करते थे, जबकि पत्नी श्रद्धा गृहिणी हैं।इनकी पहचान मंगलीपेठ निवासी 30 वर्षीय अर्शित वर्मा से हुई। आरोप है कि अर्शित ने प्रकाश ठाकुर को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर भारी रकम ली थी। मंगलवार को वह दंपत्ति को कार से जबलपुर ले गया और दावा किया कि वह जिला उद्योग केंद्र (DIC) में नौकरी दिलवाएगा। लेकिन दिनभर घुमाने के बाद वह सिवनी शहर के पास साईं रेसीडेंसी के पास पहुंचे।जब दंपति ने पैसे वापस मांगे तो विवाद हो गया और विवाद के दौरान अर्शित वर्मा ने करीब 12 इंच का चाकू निकालकर प्रकाश ठाकुर पर हमला कर दिया श्रद्धा ठाकुर ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला किया गया।

हमले के बाद आरोपी कार से उतरा और कुछ कदम दौड़कर खुद के गले पर भी वार कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

राहगीरों की मदद से दोनों घायलों दंपति को अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्रकाश ठाकुर की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें नागपुर रेफर कर दिया है।फिलहाल जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button