जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मंच पर गडकरी और मुख्यमंत्री यादव, रानी दुर्गावती की प्रतिमा भेंट कर किया सम्मान

भव्य लोकार्पण समारोह में जुटे केंद्रीय–राज्य स्तरीय दिग्गज नेता, विकास का लिया संकल्प

✦ जबलपुर को मिला नया आयाम

जबलपुर। शनिवार को आयोजित भव्य समारोह में जबलपुर को नया आयाम देने वाले मदनमहल–दमोह नाका फ्लाईओवर का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर मंच पर देश और प्रदेश के दिग्गज नेताओं की गरिमामयी मौजूदगी है कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद आशीष दुबे, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सहित अनेक गणमान्य मंच पर उपस्थित है

z02 3

✦ रानी दुर्गावती को दी श्रद्धांजलि

लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नितिन गड़करी को रानी दुर्गावती की प्रतिमा भेंट कर उनके पराक्रम का स्मरण और सम्मान किया। इस क्षण ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव से भर दिया।नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि यह फ्लाईओवर और सड़क परियोजनाएँ जबलपुर ही नहीं बल्कि पूरे महाकौशल क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देंगी। मंच पर नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को महोत्सव का रूप दे दिया।

z01 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button