देश

पीएम बोले- बिहार से लिया संकल्प खाली नहीं जाता

मैंने यहां से आतंकियों को मिटाने की बात कही, दुनिया ने देखा ये पूरा हो चुका है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार के लिए 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- क्करू मोदी ने कहा कि बिहार की धरती से लिया कोई संकल्प खाली नहीं जाता है। पहलगाम अटैक के बाद मैंने बिहार से संकल्प लिया था आतंकियों को मिट्टी में मिला दूंगा। वो संकल्प पूरा हो चुका है। उन्होंने बेगूसराय में बने एशिया के दूसरे सबसे चौड़े 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का वर्चुअली उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने बक्सर थर्मल पावर प्लांट समेत कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। इससे पहले नीतीश कुमार ने कहा- हमने आपके लिए काम किया है, भूलिएगा नहीं। इससे पहले पीएम खुली गाड़ी से लोगों का अभिवादन करते हुए मंच तक पहुंचे। इस दौरान उनके साथ ष्टरू नीतीश कुमार और डिप्टी ष्टरू सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button