मंडला lघुघरी थाना क्षेत्र के डोंगर मंडला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब डिंडोरी जिले के माढिय़ारास से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल पास के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। हादसे के तुरंत बाद बोलेरो का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
Back to top button