भोपाल

नेता प्रतिपक्ष का दावा 2023 विधानसभा चुनाव में 16 लाख वोटों का हुआ हेरफेर 

नेता प्रतिपक्ष का दावा 2023 विधानसभा चुनाव में 16 लाख वोटों का हुआ हेरफेर
भोपाल यशभारत। विधानसभा चुनाव 2023 में 16 लाख वोटों में हेरफेर करने का दावा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया है। मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए कहा है कि 27 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीद्वार बहुत कम अंतर से चुनाव हार गए। कई सीटों पर सात से दस हजार तक वोटर दो माह में बढऩे की भी बात सिंघार ने कही है। उन्होंने कहा कि मैने 25-26 सीटें निकालीं जहां वोटर बढ़े हैं। विधानसभा उम्मीदवारों को यह जानकारी और लिस्ट नही दी गई। न ही राजनीतिक दलों को लिस्ट दी गई। जहां हार-जीत का 5 हजार वोटों का अंतर रहा तो 11 हजार वोट बढ़े इस कारण करीब 27 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार बहुत कम अंतर से चुनाव हार गए। सिंघार ने कहा कि किस तरह से वोट चोरी करके फर्जी जनादेश लेकर मप्र में भाजपा ने सरकार बनाई। इसमें चुनाव आयोग ने किस तरह से भाजपा की सरकारें बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। सिंघार ने बताया कि चुनाव आयोग ने एक पत्र 9 जून 2023 को छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, मिजोरम और राजस्थान के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को जारी किया। इसमें आदेश दिया कि मतदाता सूची में 30 जून के बाद जो वोटर हटाए, बढ़ाए गए वो लिस्ट चुनाव आयोग ने नहीं दी। आयोग ने साफ लिखा था कि ये लिस्ट न तो वेबसाइट पर डाला जाए और न ही किसी को ये लिस्ट दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button