भोपाल

प्रदेश के हर जिले में होगी रैलियां, कलेक्टर ऑफिस का होगा घेराव – जीतू पटवारी – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता में कहा चुनाव आयेाग की भूमिका सबके सामने लाना कांग्रेस का दायित्व

प्रदेश के हर जिले में होगी रैलियां, कलेक्टर ऑफिस का होगा घेराव – जीतू पटवारी
– प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता में कहा चुनाव आयेाग की भूमिका सबके सामने लाना कांग्रेस का दायित्व
भोपाल यशभारत। वोट चोरी के मामले को लेकर हर जिले में रैलियां होंगी, कलेक्टर ऑफिस का घेराव होग। प्रदेश स्तरीय रैली में केंद्रीय नेता, एमएलए सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। एक लाख से अधिक लोग इन प्रदर्शन में शामिल होंगे। चुनाव आयोग की खामियां सामने आई हैं। चुनाव आयोग की भूमिका को सबके सामने ले जाना कांग्रेस का दायित्तव है कांग्रेस पार्टी इस पर काम करेगी। यह बात सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। इसे लेकर राजनैतिक माहौल गर्मा गया है। इधर चुनाव आयोग ने हलफनामा देने या माफी मांगने की बात कही है। इसे लेकर जीतू पटवारी का कहना है कि बिहार 65 लाख से अधिक वोट कटे हैं। चुनाव आयोग की साइट बंद हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग हलफनामा क्यों नहीं दे रहा है। पटवारी ने कहा कि बिहार में वोट कटे, इसी तरह मप्र में कांग्रेस के वोट का प्रतिशत तो वही रहा लेकिन बीजेपी के बढ़ गए हैं। राहुल गांधी ने जो मुद्दा उठाया है वह देश का मुद्दा है लोगों का मुद्दा है। पटवारी ने कहा कि देश भर में प्रदर्शन किया जाएगा।
नव नियुक्त जिला अध्यक्षों से दिल्ली में राहुल गांधी करेंगे मुलाकात
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने नव नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्षों को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है उनसे 24 तारीख को दिल्ली में राहुल गांधी मुलाकात करेंगे। इसी दिन पंचायत कांग्रेस कमेटी व वार्ड कांग्रेस कमेटी का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया जाएगा।
जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर मचे बचाव को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि जो नियुक्तियां हुई है वह संगठन सृजन अभियान के तहत हुई है। इस प्रक्रिया से वे पूरी तरह अलग थे। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर ही नियुक्तियां हुई हैं। सौदेबाजी के आरोप लग रहे हैं वे गलत हैं। हमारे कार्यकर्ताओं की बात है पार्टी को उदारमन से हर बात सुननी है। सभी तरह के समीकरण को ध्यान में रखते हुए ही नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने 15 लोगों से सीधे बात की थी जिसके बाद जिम्मेदारी दी गई है। मेरा लक्ष्य 2028 का चुनाव जीतना है व सरकार बनाना है। संगठन में किसी तरह की नाराजगी नहीं है। उन्होंने खुद को पार्टी का अर्जुन बताते हुए ईमानदारी से काम करने की बात कही।
युद्ध के घोड़ों को मौका दिया गया है – जयवर्धन
पत्रकार वार्ता के दौरान गुना जिले के नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने युद्ध के घोड़ों को मौका दिया है। जो विरोध कर रहे हैं उन्हें प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। हम सब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ हैं, ताकत के साथ काम करेंगे। उसी के आधार पर जिम्मेदारी दी गई है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि जिन लोगों को मौका नहीं मिला है उन्हें भी मौका मिलेगा। जो कांग्रेस पार्टी कहेगी वो मैं करूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button