देशमध्य प्रदेशराज्य

पिता ने एक-एक कर 4 बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद कूदकर दे दी जान

शवों को कुएं से बाहर निकाला

पिता ने एक-एक कर 4 बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद कूदकर दे दी जान

महाराष्ट्र में दुखद हादसा: पिता ने एक-एक कर 4 बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद कूदकर दे दी जान

 

मुंबई. महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में एक शख्स ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद खुद तो आत्महत्या की ही, लेकिन इससे पहले अपने चारों बच्चों की भी हत्या कर दी. शख्स पत्नी से झगड़ा होने के बाद बच्चों के पास गया और उन्हें बाइक पर बैठाकर कुएं के पास ले गया. वहां ले जाकर उसने एक-एक कर सभी मासूमों को कुएं में फेंक दिया और फिर खुद भी कूदकर आत्महत्या कर ली मृतक बच्चों में तीन बेटी और एक बेटा शामिल था, जो महज 6 से 9 साल तक की उम्र के थे.

एक साथ पांच मौतों से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक शख्स की पहचान अरुण काले के रूप में हुई है, जो श्रीगोन्दा तहसील के चिखली कोरेगांव का रहने वाला था. उसके बच्चे आश्रम शाला में पढ़ रहे थे. शनिवार को अरुण काले की अपने पत्नी के साथ लड़ाई हो गई थी. पत्नी से झगडऩे के बाद अरुण अपने बच्चों के पास गया और उन्हें बाइक पर बैठाकर खेत के एक कुएं में ले गया.

बच्चों को पढ़ते हुए ले गया था पिता

अरुण बच्चों को लेने के लिए आश्रम शाला गया, जहां चारों बच्चे पढ़ रहे थे. उसने चारों को बाइक पर बैठाया और शिरडी से 10 किलोमीटर दूर कोराहले गांव के एक खेत के कुएं में ले गया. यहीं आकर उसने पहले बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंका और इसके बाद खुद भी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. जब काफी देर तक बच्चे पढ़कर घर नहीं लौटे और अरुण भी वापस नहीं आया तो परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया.

शवों को कुएं से बाहर निकाला

परिजनों ने पुलिस को भी मामला की जानकारी दी, जिसके बाद अरुण और बच्चों की तलाश पुलिस ने शुरू की और कुएं से उनके शव बरामद किए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों के शवों को कुएं से बाहर निकाला. बच्चों और अरुण पांचों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. अरुण को जब कुएं से बाहर निकाला गया तो उसका एक हाथ और एक पैर रस्सी से बंधा हुआ था. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button