भोपाल

दस ड्रोन करेंगे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में निगरानी, दो हजार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात -होटल-लॉल, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

दस ड्रोन करेंगे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में निगरानी, दो हजार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात
-होटल-लॉल, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
भोपाल, यशभारत।
राजधानी में कल लाल परेड ग्राउंड में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस दस ड्रोन की मदद से कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास की निगरानी करेगी। जबकि करीब पांच सौ से ज्यादा पुलिस बल कार्यक्रम स्थाल के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा। वहीं इस दौरान शहर भर के चप्पे-चप्पे पर करीब डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। इसके अलावा आज शाम से ही शहर की सीमाओं में फिक्स पाइंड लगाकर पुलिस सघन चेकिंग अभियान चलाने के साथ-साथ होटल-लॉज, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी सघन चेकिंग करेगी।
पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि शहर के भीतर सडक़ों पर यातायात पुलिस के अलावा थाना पुलिस बल चैकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग करेंगे। वहीं शहर की सीमा के मिसरोद, रातीबड़, खजूरी सडक़, परवलिया, बिलखिरिया, सूखीसेवनिया, निशातपुरा थानों के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पास के जिलों से आने वाले हर वाहन पर नजर रखें और फिक्स पांइट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें। आज शाम से ही थानों की पुलिस अपने-अपने इलाकों में पेट्रोलिंग शुरू कर देगी। जिला पुलिस बल के अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए और फोर्स लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय से इनका डेप्लॉयमेंट किया गया है। बाहर से आने वाले लोग जहां रुके हुए हैं, उनका वेरीफिकेशन इत्यादि की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आयुक्त संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान:-

लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर भोपाल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम की पूरी तैयारी कर ली है। भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। इनके साथ पुलिस मुख्यालय और अन्य जिलों के आईपीएस अधिकारी समेत राज्य पुलिस सेवा के कई पुलिस अधिकारी पुलिस आयुक्त की निर्देश में काम कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इनके साथ जिला बल के दो हजार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम स्थल और शहर के अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंंगे।

रेलवे ने चलाया अभियान:-

निरीक्षक भोपाल मनीष कुमार के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने भाग लिया और पूरे स्टेशन क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। सुरक्षा व्यवस्थाओं को और ज्यादा मजबूत करने के लिए भोपाल स्टेशन और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों, प्रवेश द्वारों एवं गमन व प्रस्थान क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की सघन जाँच की जा रही है, साथ ही पार्सल बुकिंग केंद्र पर बुक हो रहे पार्सलों की भी सावधानी पूर्वक जांच की जा रही है।

यात्रियों को सर्तक रहने के लिए प्रेरित कर रहे:-

दोनों स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की निगरानी और जांच सुनिश्चित की जा सके। विशेष रूप से, विस्फोटक सामग्री की पहचान और रोकथाम के लिए स्निफर डॉग भी पुलिसबल के साथ तैनात रहेगा। इस दौरान यात्रियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेल सुरक्षा बल को देने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button