मध्य प्रदेशराज्य
ऑटो पलटा, यूट्यूबर की मां की मौत सहित 2 की मौत, 7 घायल : महाराजपुर घाट में 20 फीट नीचे गिरा वाहन

सतना। महाराजपुर घाट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कर्मदेश्वरनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे खाई में पलट गया।
मृतकों के नाम
* सत्यरूपा केवट (48) निवासी कृपालपुर –
* यूट्यूबर उत्तम केवट की मां
संतोष मल्लाह (55) निवासी धवारी गली 5 – इलाज के दौरान दम तोड़ा
घायलों की सूची
1. द्रोपती केवट (55)
2. अविनाश चौधरी (17) – ऑटो कंडक्टर
3. मोनम केवट (30)
4. बबली मल्लाह (25)
5. संध्या मल्लाह (30)
* दो अन्य मामूली घायल (उचेहरा अस्पताल में भर्ती)
हादसे का कारण
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महाराजपुर घाट की तेज ढलान और वाहन का अनियंत्रण इस दुर्घटना का कारण बना।
पुलिस की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही परसमनिया चौकी प्रभारी रामावतार सिंह पटेल और पोड़ी चौकी प्रभारी अनिल तिवारी मौके पर पहुंचे।
सत्यरूपा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उचेहरा अस्पताल भेजा गया।







