मध्य प्रदेशराज्य

द वाटर बेल” प्रोजेक्ट : मंत्री संपतिया उइके ने घंटी बजाकर इस पहल का शुभारंभ किया

मंडला l मंडला में एक अनोखे और अलग तरह के प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गयाlजिला प्रशासन ने विद्यार्थियों में जल की अनिवार्यता और महत्व को बढ़ावा देने के लिए “द वाटर बेल” प्रोजेक्ट शुरू किया है। शुक्रवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने घंटी बजाकर इस पहल का शुभारंभ किया।

 

इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नियमित अंतराल पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए प्रोत्साहित करना है। मंत्री उइके ने कहा कि इससे बच्चों में समय पर पानी पीने की आदत विकसित होगी। उन्होंने प्रदेश के शिक्षा मंत्री से मिलकर इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू करने की बात भी कही।

 

इस पहल के तहत विद्यालयों में दिन में तीन बार विशेष समय पर घंटी बजाई जाएगी। पहली घंटी स्कूल शुरू होने के 2 कालखंड बाद, दूसरी 4 कालखंड बाद और तीसरी 6 कालखंड बाद बजेगी। इस दौरान छात्र अपनी पानी की बोतल या विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों से पानी पी सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button