डिंडोरी lरक्षाबंधन से पहले डिंडोरी पुलिस ने आम जनता को एक खास तोहफा देते हुए गुम हुए 134 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे, जिसमें थाना कोतवाली डिण्डौरी से 42, शहपुरा से 27, समनापुर से 25, गाडासरई से 12, मेहंदवानी से 11, करंजिया से 11, बजाग से 05, एवं शाहपुर से 01 मोबाइल की रिकवरी की गई है। इन मोबाइल्स की कुल अनुमानित कीमत करीब *₹24 लाख* रुपये है। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर स्पष्ट खुशी देखी गईं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी रैंकिग अनुसार मध्यप्रदेश में जिला डिण्डौरी मोबाइल रिकवरी के मामले में द्वितीय स्थान पर है। वर्ष 2024 से लेकर डिंडोरी जिले की पुलिस अब तक कुल 800 गुमशुदा मोबाइल फोन ढूंढ चुकी है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1 करोड़ 40 लाख रुपये है।
यह कार्य लगातार जारी है और आम जनता को इससे काफी राहत मिली है। तकनीकी साधानों का कुशलता पूर्वक प्रयोग करते हुये मोबाइल फोन की सफल बरामदगी करने में प्रआर. मुकेश प्रधान, कपिल चैधरी, आर. श्याम तिवारी, राम सिंह, सुनील पट्टा, गोविन्द चैरे, रामनंदन सनोडिया, आर शिवपाल, आर. रविन्द्र कुम्हरे, जगदीश प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
Back to top button