जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हनुमान ताल पर महापौर का पलटवार 12 लाख में करोड़ों का घोटाला? विपक्ष के पास यह कैसा कैलकुलेटर

Mayor's retort on Hanuman Tal: Scam of crores in 12 lakhs? What kind of calculator does the opposition have?

हनुमान ताल पर महापौर का पलटवार 12 लाख में करोड़ों का घोटाला? विपक्ष के पास यह कैसा कैलकुलेटर

जबलपुर | हनुमानताल को लेकर विपक्ष की घोटाले की बोली पर जब महापौर जगत बहादुर अनु बोले, तो उनके तेवर साफ़ थे तथ्य सुन लीजिए, फिर आरोप लगाइए। नगर निगम की प्रेस कॉन्फ्रेंस हनुमानताल की उसी ज़मीन पर बुलाई गई जहां फिलहाल सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। महापौर ने कहा कि तालाब के विकास के लिए 2 करोड़ की राशि स्वीकृत है, और अब तक महज़ 12 लाख 56 हजार का भुगतान हुआ है। इसमें से 2 लाख की पेनल्टी भी वसूली जा चुकी है।

1754311109 Untitled 4 copy

फिर सवाल उठाया जब सिर्फ 18% काम ही हुआ है, तो करोड़ों का घोटाला कहां से हो गया? विपक्ष को चाहिए तो अपना घोटाला कैलकुलेटर जनता के सामने ले आए। महापौर ने दावा किया कि जनवरी 2026 के बाद हनुमानताल का रूप ऐसा होगा कि लोग भेड़ाघाट को भूल जाएंगे। देश-विदेश से पर्यटक आएंगे, वोटिंग होगी, फव्वारे चलेंगे, लोग ताज़ी हवा खाने बैठेंगे। विपक्ष सिर्फ स्वाहा कर रहा है, लेकिन हम विकास के काम में दस गुणा रफ़्तार से बढ़ेंगे।

1754311116 Untitled 6 copy

विधायक अभिलाष पांडे ने कहा वादा था, निभा रहे हैं

उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे भी मीडिया के सामने आए। बोले मेरे संकल्प पत्र में हनुमानताल का जिक्र था। आज वो वादा निभा रहे हैं। विधायक ने बताया कि तालाब में रिटर्निंग वाल्व, फव्वारे, वृक्षारोपण, विसर्जन की व्यवस्था तक बनाई जा रही है। जो आरोप लगा रहे हैं, पहले अपना काम देख लें। विकास में समय लगता है, लेकिन हम तय समय में हनुमानताल को आस्था और पर्यटन दोनों का केंद्र बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button