स्वच्छता के पैरामीटर में राज पैलेस अव्वल, प्रथम स्थान मिलने पर मेयर प्रीति सूरी ने किया संचालिका सौम्या रांधेलिया का सम्मान

कटनी, यशभारत। स्वच्छता सर्वेक्षण में होटल राज पैलेस को जिले में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। बाहर से आई सर्वे टीम के सभी पैरामीटर्स में राज पैलेस को यह उपलब्धि हासिल हुई है, इसके लिए नगर निगम की ओर से आडिटोरियम में आयोजित समारोह में राज पैलेस ग्रुप का सम्मान किया गया। होटल मैनेजमेंट की ओर से यह सम्मान एमडी सौम्या रांधेलिया ने ग्रहण किया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी सहित अन्य अतिथियों ने उन्हें सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह सौंपा। सौम्या ने इस उपलब्धि का श्रेय राज पैलेस के सभी सहयोगी स्टाफ को दिया है।
उल्लेखनीय है कि शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और राजनेता सुनील रांधेलिया ने वर्ष 2002 में कटनी शहर को शानदार होटल के बतौर राज पैलेस की सौगात दी थी। होटल के साथ रेस्टोरेंट, लॉन, बारात घर के साथ सर्वसुविधायुक्त परिसर की वजह से राज पैलेस कम समय में ही लोगों की पहली पसंद बन गया। इसके निर्माण के समय सुनील रांधेलिया ने स्वयं रुचि ली और राजस्थान के कारीगरों ने अपनी कला से बेहद खूबसूरत इमारत का स्वरूप दे दिया। आज से 22 साल पहले लोग राज पैलेस की इमारत और इसके कमरों की सजावट से लेकर कॉरिडोर, रेस्टोरेंट व हर हिस्से को देखने आते थे। प्रतिष्ठित परिवारों के लोगों के कार्यक्रमों के लिए राज पैलेस पहली पसंद बन गया। समय रहते अन्य व्यवसायिक कार्यों में व्यस्तता की वजह से सुनील रांधेलिया ने राज पैलेस का मैनेजमेंट अपनी बेटी सौम्या को सौंप दिया, तबसे वे ही इसके बेहतर संचालन का दायित्व निभा रही हैं। उन्होंने आज भी राज पैलेस की खूबसूरती और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से ध्यान रखा है। यही वजह है कि आज भी यह परिसर लोगों की पसंद बना हुआ है। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आने वाली टीम के सदस्यों ने स्वच्छता संबंधी तमाम खूबियों की वजह से ही जिले में प्रथम स्थान पर राज पैलेस को रखा।








