मध्य प्रदेशराज्य

जंगल में मिल रहे चमकदार कीमती पत्थर : हजारों में है कीमत, वन विभाग दे रहा पहरा

गोटेगांव यशभारत। गोटेगांव अंतर्गत बरहटा के विराट टोरिया के समीप के जंगलों में मिल रहे मुशमुडिया के पत्थर जिसकों खोजने ग्रामीण जंगलों की तरफ रुख कर रहे हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहटा के जंगलों में चमकने वाले पत्थर जिन्हें मुशमुडिया कहा जाता है, वाह लोगों को मिल रहे है, यह मोती जैसे पत्थरों की बाजारी कीमत अधिक होती है, ऐसी जानकारी मिली है कि ऐसे कुछ पत्थर वहां के ग्रामीणों को मिले भी है, जिनकी हजारों में कीमत है, उनका उपयोग महंगे आभूषण बनाने में किया जाता है। ग्रामीण जंगलों में जाकर खोद रहे है, जिसकों रोकने वन विभाग भी रात दिन गस्त कर रहा है। ग्रामीण किसी की मानने तैयार नहीं है, और एक स्थान से वन विभाग वाले ग्रामीणों को भगाते है तो वह दूसरे स्थान जाकर मुशमुडिया पत्थर खोजने लगते है। ऐसा नहीं है कि ग्रामीण केवल दिन के समय ही जंगलों में जा रहे है वरन रात्रि के समय भी लाइट लेकर अमीर होने की चाह में मोती जैसी पत्थरों की खोज में लगे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button