कटनीमध्य प्रदेश

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने साझा किए अनुभव, सुनाए संस्मरण, एसपी ऑफिस में दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान

कटनी, यश भारत।

पु

IMG 20250731 192149
Oplus_0

लिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस बल कटनी पुलिस सेवा से 31 जुलाई को सेवानिवृत हुवे 3 पुलिस अधिकारियों कार्यवाहक निरीक्षक,  उत्तम लाल अहिरवार, कार्यवाहक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह एवं उप निरीक्षक  मुन्ना लाल करण को सम्मानित किया गया।

सेवानिवृत हुए कार्यवाहक निरीक्षक उत्तम लाल अहिरवार थाना प्रभारी अजाक, कार्यवाहक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह थाना कुठला, उप निरीक्षक मुन्ना लाल करण थाना ढीमरखेड़ा में वर्तमान में सेवाएं दे रहे थे।

अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारियों को उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक कटनी ने आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी को उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा कर मंगलमय जीवन व अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। सेवानिवृत हुवे पुलिस अधिकारियों के बच्चों की शैक्षणिक स्थिति व व्यवसाय को जानकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किये गये। जिससे उपस्थित जूनियर पुलिस कर्मचारियों को प्रेरणा मिली।

 

इनकी रही मौजूदगी

 

आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत , थाना प्रभारी कुठला, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा, थाना प्रभारी रंगनाथनगर, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन तथा जूनियर पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

कटनी, यश भारत।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस बल कटनी पुलिस सेवा से 31 जुलाई को सेवानिवृत हुवे 3 पुलिस अधिकारियों कार्यवाहक निरीक्षक, उत्तम लाल अहिरवार, कार्यवाहक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह एवं उप निरीक्षक मुन्ना लाल करण को सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत हुए कार्यवाहक निरीक्षक उत्तम लाल अहिरवार थाना प्रभारी अजाक, कार्यवाहक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह थाना कुठला, उप निरीक्षक मुन्ना लाल करण थाना ढीमरखेड़ा में वर्तमान में सेवाएं दे रहे थे।
अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारियों को उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक कटनी ने आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी को उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा कर मंगलमय जीवन व अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। सेवानिवृत हुवे पुलिस अधिकारियों के बच्चों की शैक्षणिक स्थिति व व्यवसाय को जानकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किये गये। जिससे उपस्थित जूनियर पुलिस कर्मचारियों को प्रेरणा मिली।

इनकी रही मौजूदगी

आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत , थाना प्रभारी कुठला, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा, थाना प्रभारी रंगनाथनगर, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन तथा जूनियर पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button