कटनी, यश भारत। जिले के स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम तिगवा देवरी में बारिश के चलते आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। यहां सड़क पर कीचड़ होने की वजह से लोग परेशान हैं। जिसको लेकर आज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर धान का रोपा लगाकर सड़क की मरम्मत की।मांग की। दरअसल यह सड़क पिछले 10 सालों से खराब है। लोगों ने ग्राम पंचायत से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों का भी ध्यान आकर्षित कराया लेकिन किसी ने ग्रामीणों की फरियाद नहीं सुनी। स्थिति यह है कि पूरी की पूरी की सड़क कीचड़ से सन गई है और छोटे छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों तक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय सबसे ज्यादा परेशानी होती है। प्रशासन ने जब फरियाद नहीं सुनी तब ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर रोपा लगाकर अपने गुस्से का इजहार किया।कटनी, यश भारत। जिले के स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम तिगवा देवरी में बारिश के चलते आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। यहां सड़क पर कीचड़ होने की वजह से लोग परेशान हैं। जिसको लेकर आज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर धान का रोपा लगाकर सड़क की मरम्मत की।मांग की। दरअसल यह सड़क पिछले 10 सालों से खराब है। लोगों ने ग्राम पंचायत से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों का भी ध्यान आकर्षित कराया लेकिन किसी ने ग्रामीणों की फरियाद नहीं सुनी। स्थिति यह है कि पूरी की पूरी की सड़क कीचड़ से सन गई है और छोटे छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों तक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय सबसे ज्यादा परेशानी होती है। प्रशासन ने जब फरियाद नहीं सुनी तब ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर रोपा लगाकर अपने गुस्से का इजहार किया।