पिकअप से सेंटिंग प्लेटे चुराने वाले शातिर चोरों को पुलिस ने दबोचा

पिकअप से सेंटिंग प्लेटे चुराने वाले शातिर चोरों को पुलिस ने दबोचा
-आरोपियों के पास से सेंटिंग प्लेटे, बोलेरो पिकअप, स्कोडा कार समेत 12 लाख का माल बरामद
भोपाल, यशभारत।
गांधीनगर थाना पुलिस ने बोलेरो पिकअप वाहन से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह के की गिरफ्त में शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की सेंटिंग प्लेटे, बोलेरो पिकअप, स्कोडा कार समेत 12 लाख का माल बरामद किया है। पुलिस गिरोह के फरार चल रहे एक सदस्य की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी विजेन्द्र मर्सकोले ने बताया कि पुलिस आयुकत शहर, भोपाल द्वारा क्षेत्र में बड़ रहीं नकबजनी/चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये हैं। इसी बीच 22 अप्रैल 2024 को फरियादी मंजूर खान द्वारा रिपोर्ट किया कि बीडीए क्वार्टर गोंदरमऊ गांधीनगर भोपाल में बंद कमरे में रखी 425 सेंटिंग प्लेटे कीमत करीबन 4.5 लाख रू. कोई अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी कर ले गया हैं। इस घटना के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना एक टीम सीसीटीव्ही फुटेज एवं लोडिंग वाहन के संबंध में जानकारी एकत्रित करने हेतु गठित की गई। इसी बीच सोमवार को मुखबिर से सूचना पर पांच संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लिया गया। जिनसे बारिकी से पुछताछ करने पर वारदात को स्कोडा कार व बोलेरो पिकअप वाहन से अंजाम देना बताया गया। बदमाशों के पास से 200 सेंटिंग प्लेटे, पिकअप बोलेरो वाहन व स्कोडा कार जप्त की गई। अन्य सेंटिंग प्लेटे राहगिर को बेचना बताया एक आरोपी फरार हैं, जिसकी तलाश की जा रही हैं। आरोपियों से जप्त माल की कीमत करीबन 12 लाख रुपये हैं। आरोपियों से आसपास के क्षेत्र में हुए अन्य वारदातों के संबंध में भी पुछताछ की जा रही हैं।
तरीका वारदात-
आरोपीगण पहले स्कोडा कार से रैकी कर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों द्वारा सूने मकान, नवनिर्माण मकान, रोड़ पर स्थित बंद दुकानों को निशाना बनाते थे।
पुलिस ने इन 5 चोरों की किया गिरफ्तार
1-मतीन खां पिता बशीर खां उम्र 28 साल नि. हनुमान मंदिर के पास मुबारकपुर थाना परवलिया भोपाल
2-शाकिर शाह पिता नसीम शाह उम्र 22 साल नि. से.नं. 11 पारस नगर गांधीनगर भोपाल
3-खालिद खान पिता आबिद खान उम्र 26 साल . नि. से.नं. 11 पारस नगर गांधीनगर भोपाल
4-राजू खां पिता बाबू खां उम्र 40 साल नि. से.नं. 11 पारस नगर गांधीनगर भोपाल
5-साहिल उर्फ बिल्लु बेलदार पिता सलीम बेलदार उम्र 21 साल नि. होली फेमिली स्कूल के सामने झुग्गी गांधीनगर भोपाल
फरार आरोपी-
इरफान पिता अय्युब खां उम्र 30 साल नि. बीडीए क्वार्टर गोंदर मऊ गांधीनगर भोपाल, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।







