कलेक्ट्रेट के सामने ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, डिवाइडर हटाकर सुगम हुआ रास्ता

कलेक्ट्रेट के सामने ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, डिवाइडर हटाकर सुगम हुआ रास्ता
जबलपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से अब लोगों को जल्द ही निजात मिलने वाली है कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने से डिवाइडर को तोड़कर एक नई जगह बनाई गई है अब कलेक्टर कार्यालय आने वाले वाहनों को लंबा यू-टर्न नहीं लेना पड़ेगा, लंबे समय से कलेक्ट्रेट चौराहे पर विशेष रूप से कार्यालय समय में वाहनों की लंबी कतारें लगना आम बात हो गई थी। यहां आने वाले लोगों और कार्यालय स्टाफ को अक्सर जाम में फंसना पड़ता था, जिससे काफी असुविधा होती थी। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात विभाग के साथ मिलकर इस समाधान पर काम किया।नया मार्ग बनने से अब कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने वाले वाहन सीधे मुख्य गेट के सामने से अंदर जा सकेंगे। इससे न सिर्फ यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी हद तक कम हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे रोजमर्रा की आवाजाही में काफी सुधार आएगा।







