भारत की शेरनी बनीं शतरंज की वर्ल्ड चैंपियन

भारत की शेरनी बनीं शतरंज की वर्ल्ड चैंपियन
Divya Deshmukh नागपुर की 19 साल की दिव्या देशमुख ने फिडे महिला चेस वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने फाइनल में कोनेरू हम्पी को हराया और ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। टाई-ब्रेक में दिव्या ने हमवतन कोनेरू को हराया। दिव्या भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर और 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं। आइए जानते हैं दिव्या देशमुख की नेटवर्थ कितनी हैं?

: नागपुर की दिव्या देशमुख ने एक बार फिर इतिहास रच डाला है।19 साल की दिव्या ने फिडे महिला चेस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मैच में कोनेरू हम्पी को हरकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वह महिला शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। इतना ही नहीं, दिव्या भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं। उनकी इस जीत के बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच उनके बारे में ज्यादा जानने के लिए फैंस बेताब हैं। आइए आज जानते हैं दिव्या देशमुख की नेटवर्थ के बारे में।
Divya Deshmukh ने टाई-ब्रेक में हमवतन कोनेरु को हराया
दरअसल, फिडे महिला शतरंज के वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला शुरुआत से ही बराबरी का रहा और रविवार को क्लासिकल राउंड ड्रॉ होने के बाद मैच टाई-ब्रेक में चला गया।
टाई-ब्रेक का पहला रैपिड गेम ड्रॉ रहा, जबकि दूसरे गेम में भी ऐसा लग रहा था कि मुकाबला एक और बराबरी की ओर बढ़ रहा है।
लेकिन समय की कमी का दबाव हम्पी पर भारी पड़ा और उनकी कुछ गलतियों का दिव्या को फायदा हुआ। दिव्या ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और 1.5-0.5 से टाई-ब्रेक जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। इस जीत के साथ ही दिव्या देशमुख भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं।







