अपोलो हॉस्पिटल में महानगरों जैसी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं : गोकुल केशरवानी

अपोलो हॉस्पिटल में महानगरों जैसी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं : गोकुल केशरवानी
अगले छह महीने में कई आर्गन ट्रांसप्लाटं सहित पेट की रोबोटिक सर्जरी और बहुत सी सुविधाएं चरण बद्ध तरीके से होंगी शुरू: सौरभ बड़ेरिया
.jpeg)
जबलपुर, यशभारत। केसरवानी समाज के वरिष्ठ सदस्य गोकुल केशरवानी ने कहा कि जबलपुर में अपोलो हॉस्पिटल में उपलब्ध हुईं, महानगरों की विश्वस्तरीय तकनीक, मशीन और सुविधाएं का लाभ लेना हमारी जिम्मेवारी है।
वरिष्ठ सर्जन डॉ एम पी गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में पिछले दो दशकों में अपोलो हॉस्पिटल के माध्यम से उपलब्ध कराई गई सुविधायें जैसे पैट स्केन, कैंसर की लिनेक मशीन, हार्ट के लिए अजूरियन एम 12 कैथलैब मशीन, और ब्रेन की माइक्रो लेवल की रेशम जैसी पतली वेसल्स में अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप से सर्जरी की सुविधा, मशीन और टेक्नीक, संस्कारधानी को निश्चित रूप से विकसित जबलपुर की ओर ले जाएंगी। उन्होंने बड़ेरिया परिवार को धन्यवाद और अपोलो हॉस्पिटल को शुभ कामनाएं दीं।
.jpeg)
राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमति निधि गुप्ता ने कहा कि अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल जबलपुर में जो अत्याधुनिक सुविधाएं, मशीन और डॉक्टर्स देखने मिले वो अभी तक उन्होंने महाकौशल के किसी भी अस्पताल में नहीं देखे थे। इतना सबकुछ सिर्फ महानगरों के अस्पतालों में ही देखने मिलता था। यदि अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल में मौजूद चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लें तो हर सदस्य स्वस्थ और सुरक्षित हो जाएगा।
इसके पूर्व अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल के आडिटोरियम में केसरवानी समाज के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्लोबल ग्रुप के चेयरमेन सौरभ बड़ेरिया ने अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल में मौजूद महानगरों के डॉक्टर्स, नई टेक्नालॉजी की मशीनों और मरीजों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जबलपुर में हमारा अपोलो के साथ यह प्रयास और समन्वय रहेगा कि अगले तीन से छह महीने में यहां कई आर्गन ट्रांसप्लाटं सहित पेट की रोबोटिक सर्जरी और बहुत सी सुविधाएं चरण बद्ध तरीके से शुरू कर दी जाएं ।

कुछ जिम्मेदारी समाज की भी है, यदि आप सब साथ देंगे तो हम बेहतर सुविधाओ को और बेहतर कर पाएंगे। इस मौके पर केसरवानी समाज के अध्यक्ष राकेश गोरे केसरवानी, संरक्षक वीरेन्द्र केसरवानी, उपाध्यक्ष सुरेश केसरवानी कार्यक्रम के सूत्रधार राजू केसरवानी, संगठन मंत्री राजकुमार केसरवानी धनीराम केसरवानी, राष्ट्रीय मंत्री विजय गुप्ता, महिला विंग की अध्यक्ष अनीता केसरवानी और राष्ट्रीय संरक्षक निधि गुप्ता का स्वागत किया गया। संचालन सीएसआर के डायरेक्टर डॉ सुनील मिश्रा ने किया






