भोपाल

 पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक युवक की हालत गंभीर -मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक युवक की हालत गंभीर
-मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
भोपाल यशभारत।
हबीबगंज थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसी मामले में कल दोनों पक्ष राजीनामा करने के लिए एक स्थान पर जमा हुए थे। इसी बीच एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के नाबालिग व उसके साथियों ने चाकू से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि जवाबी हमले में दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक गड्डे वाली मल्टी पीसी नगर हबीबगंज निवासी शुभम खाण्डे पुत्र रामलाल(21) प्राइवेट काम करता है। करीब दो दिन पहले उसके रिश्तेदार धीरू के साथ कुशाभाऊ ठाकरे मल्टी शाहपुरा में रहने वाले एक नाबालिग ने अपने साथी राजा उर्फ पृथ्वीराज, टप्पू बच्चा और राजू डोनल उर्फ नेबला ने मिलकर मारपीट की थी। इस दौरान आरोपियों ने धीरू के साथ मारपीट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। लेकिन पीडि़त की ओर से पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी। कल दोपहर करीब डेढ़ बजे धीरू के साथ मारपीट करने वाला नाबालिग और उसके साथी राजीनामा करने के लिए पीसी नगर मल्टी पहुंचे थे। जहां पर उनका पुराने विवाद और मारपीट के दौरान बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर नाबालिग ने अपने साथी राजा उर्फ पृथ्वीराज, टप्पू बच्चा और राजू डोनल उर्फ नेबला के साथ मिलकर शुभम, धीरू, सोहेल और सुधीर के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सोहेल के गर्दन में गंभीर चोट आई है, जबकि सुधीर और शुभम भी हमले में घायल हुए हैं। आरोपियों के हमले के जवाब में शुभम के दोस्त सोहेल उर्फ बेकरी, धीरू और सुधीर ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पृथ्वीराज को चोट आई है। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल सोहेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में शुभम की शिकायत पर आरोपी एक नाबालिग ने अपने साथी राजा उर्फ पृथ्वीराज, टप्पू बच्चा और राजू डोनल उर्फ नेबला के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किसा है। जबकि घायल पृथ्वीराज की शिकायत पर सोहेल उर्फ बेकरी, धीरू और सुधीर के खिलाफ हमला कर जान संकट में डालने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button