मध्य प्रदेशराज्य
डबल मर्डर से सनसनी : पड़ोसियों ने ही उतरा पड़ोसियों को मौत के घाट, कुल्हाड़ी से वार कर महिला और युवक की कर दी हत्या
मंडलाl जिले के घुरघुटी गांव में पड़ोसियों के द्वारा पड़ोसियों की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है l डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है l यहां महेश मरावी नाम के शख्स ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पड़ोसी महिला हरियों बाई (45) और राजकुमार (30) की हत्या कर दी।
घुघरी थाना पुलिस के मुताबिक, अभी तक की जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले हरियों बाई का महेश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में महेश ने हरियों बाई पर पीछे से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला करते हुए उसे राजकुमार ने देख लिया। राजकुमार जब भागने की कोशिश कर रहा था, तभी महेश ने पीछा कर उसकी भी हत्या कर दी।
क्षैतिय विधायक नारायण सिंह पट्टा पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों को ढांढस बंधाया, मामले की जांच जारी है l







