कटनीमध्य प्रदेश

बाइक सवार बुजुर्ग को अज्ञात बदमाशों ने लूटा, 5 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश

कटनी, यश भारत। बहोरीबंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ककरेहटा पुल के पास बाइक सवार एक वृद्ध को आधा दर्जन युवकों ने लूट लिया। बताया जाता है कि पीड़ित जब भवन निर्माण कराने के लिए बैंक से रुपए निकाल कर घर वापस जा रहा था, इसी दौरान शाम लगभग 7:30 से 8 बजे के बीच ककरहटा पुल के पास 6 बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए रुपए वाला बैग छीन लिया। घटना के बाद घायल वृद्ध को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहोरीबंद पुलिस ने पीड़ित घायल के बयान दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। ग्राम इमलिया निवासी 56 वर्षीय हुकुम सिंह पिता भगवान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह घर से ढाई लाख रूपए लेकर सेंट्रल बैंक गया और वहां पर उसने बैंक से भी ढाई लाख रुपए भवन निर्माण के लिए निकलवाए। घर से लाए रुपए एवं बैंक से निकाले गए रुपए मिलाकर उसके पास कुल 5 लाख रुपए मौजूद थे। जब वह शाम 7:30 से 8:00 के बीच बहोरीबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अपने पैतृक ग्राम पाकर जा रहा था इसी दौरान ककरहटा पुल के पास 6 लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और मारपीट करते हुए रूपयों से भरा बैग छीन कर भाग गए। मारपीट एवं लूटपाट का शिकार हुए वृद्ध को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है। बहोरीबंद थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पीड़ित सीधे शासकीय जिला अस्पताल कटनी में जाकर भर्ती हुआ था। अस्पताल चौकी से मेमोरेंडम प्राप्त होने के बाद जांच अधिकारी को बयान के लिए भेजा गया था। पीड़ित द्वारा दिए गए बयान विरोधाभासी प्रतीत हो रहे हैं। मामले को जांच में लिया गया है। जांच के आधार पर जो भी परिस्थितिया स्पष्ट होगी उस पर मामला दर्ज किया जाएगा।कटनी, यश भारत। बहोरीबंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ककरेहटा पुल के पास बाइक सवार एक वृद्ध को आधा दर्जन युवकों ने लूट लिया। बताया जाता है कि पीड़ित जब भवन निर्माण कराने के लिए बैंक से रुपए निकाल कर घर वापस जा रहा था, इसी दौरान शाम लगभग 7:30 से 8 बजे के बीच ककरहटा पुल के पास 6 बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए रुपए वाला बैग छीन लिया। घटना के बाद घायल वृद्ध को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहोरीबंद पुलिस ने पीड़ित घायल के बयान दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। ग्राम इमलिया निवासी 56 वर्षीय हुकुम सिंह पिता भगवान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह घर से ढाई लाख रूपए लेकर सेंट्रल बैंक गया और वहां पर उसने बैंक से भी ढाई लाख रुपए भवन निर्माण के लिए निकलवाए। घर से लाए रुपए एवं बैंक से निकाले गए रुपए मिलाकर उसके पास कुल 5 लाख रुपए मौजूद थे। जब वह शाम 7:30 से 8:00 के बीच बहोरीबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अपने पैतृक ग्राम पाकर जा रहा था इसी दौरान ककरहटा पुल के पास 6 लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और मारपीट करते हुए रूपयों से भरा बैग छीन कर भाग गए। मारपीट एवं लूटपाट का शिकार हुए वृद्ध को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है। बहोरीबंद थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पीड़ित सीधे शासकीय जिला अस्पताल कटनी में जाकर भर्ती हुआ था। अस्पताल चौकी से मेमोरेंडम प्राप्त होने के बाद जांच अधिकारी को बयान के लिए भेजा गया था। पीड़ित द्वारा दिए गए बयान विरोधाभासी प्रतीत हो रहे हैं। मामले को जांच में लिया गया है। जांच के आधार पर जो भी परिस्थितिया स्पष्ट होगी उस पर मामला दर्ज किया जाएगा।IMG 20250717 135640

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button