जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, 9 घायल

 

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: बुधवार दोपहर केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक मैक्स वाहन गुप्तकाशी-ल्वारा मोटरमार्ग पर टेमरिया के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में वाहन चालक समेत कुल नौ लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मैक्स वाहन सोनप्रयाग से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी-ल्वारा मोटरमार्ग होते हुए अगस्त्यमुनि की ओर जा रहा था। टेमरिया गांव के निकट अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में लुढ़क गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और रेस्क्यू टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद, सभी घायलों को उपचार के लिए अगस्त्यमुनि स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। फिलहाल, सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button