मजाक मजाक में युवक पर डाल दिया खौलता पानी, झुलसा, दुकान संचालक पर दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर। हनुमानताल में दुकान संचालक ने एक युवक पर खौलता हुआ पानी डाल दिया जिससे युवक बुरी तहर झुलस गया। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद इमरान पिता स्व. कुर्बान 24 वर्षीय निवासी मोतीनगर का हनुमानताल स्ािित मुईनुद्दीन अंसारी की चाय पर पर पहुंचा था जहां उसने चाय की चुस्की ली इसे बाद जब दुकान संचालक ने पैसे मांगे तो जब उसने जेब में हाथ डाला तो पता चला कि वे मोबाइल और पर्स लाना भूल गया हैं चाय के पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दुकान संचालक ने ग्राहक के साथ अभद्रता करते हुए उसे धमकाते हुए खौलता पानी डाल दिया। जिसमें युवक बुरी तरह से झुलस गया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित दुकान संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।







