मध्य प्रदेशराज्य
NH-43 पर कार और ट्राला की टक्कर:व्यवसायी की पत्नी की मौत, पति-बेटा घायल; ट्राला ड्राइवर रायपुर रोड से गिरफ्तार
मंडला lमंडला में नेशनल हाईवे 30 पर जबलपुर की ओर जा रही टोयटा कार को सामने से आ रहे ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में 1 महिला की मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए।
कोतवाली थाना क्षेत्र के तिंदनी में टाटा मोटर्स शोरूम के पास हुई इस टक्कर में कार पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में प्रतिष्ठित व्यापारी, राजुल होंडा के संचालक राकेश चिंटू अग्रवाल अपने परिवार के साथ सवार थे।
व्यापारी की पत्नी की हुई मौत
हादसे में राकेश चिंटू अग्रवाल की पत्नी ऋतु अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वे और उनका बेटा राहुल गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत कटरा अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद
ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे रायपुर रोड से पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।







