जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

लोकल राइस मिलर पर कार्रवाई की तैयारी में प्रशासन, समिति के कर्मचारीयो पर भी हो सकती है एफआईआर

जबलपुर, यश भारत। जबलपुर जिले के राइस मिलर पर चल रही धान अफरा तफरी मामले में बड़ी कार्यवाही होने जा रही है । जिसमें जबलपुर जिले के कुछ राइस मिलों और सहकारी समिति के कुछ कर्मचारियों के ऊपर मामले दर्ज हो सकते हैं। इसके पहले अंतर जिला मिलिंग मामले में 17 राइस मिलरो सहित 74 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। जिसमें नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल थे अब इसी तरह की दूसरी कार्यवाही लोकल मिलर पर भी होने की सूचना प्राप्त हो रही है, जिसमें पुलिस की विशेष शाखा में खाद्य विभाग के अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक कितने लोगों पर मामला दर्ज हो रहा है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button