भोपाल

गोलीकांड का आरोपी बदमाश नसीम के मददगार भी जाएंगे सलाखों के पीछे  -पुलिस गिरफ्त से भागने के दौरान दो मंजिला इमारत से कूदा, पैर में आई गंभीर चोट

गोलीकांड का आरोपी बदमाश नसीम के मददगार भी जाएंगे सलाखों के पीछे

-पुलिस गिरफ्त से भागने के दौरान दो मंजिला इमारत से कूदा, पैर में आई गंभीर चोट

भोपाल यशभारत। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हवाला का पैसा लूटने के बाद बटवारे को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक की पिस्टल से गोली मारकर हत्या करने वाले कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने खां मददगार भी अब सलाखों के पीछे जाएंगे। पुलिस ने आरोपी नसीम की फरारी के दौरान मदद करने वाले लोगों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। जल्द ही सभी मददगारों को पुलिस गिरफ्तार करेगी। आरोपी ने बैतूल के पास से पकड़े जाने के बाद पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास किया। जिसमें वह दो मंजिला इमारत से कूदा गया। जिसमें उसके पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस जल्द ही आरोपी का एचआईवी टेस्ट कराएगी। जानकारी के मुताबिक छोला मंदिर थाना क्षेत्र की लीलाधर कॉलोनी में गत 29 जून की रात बदमाश नसीम बन्ने खां ने राजा खटीक पर पिस्टल से फायर कर दिया था। जिसमें राजा का साथी खटीक मोहल्ला ऐशबाग निवासी अमित वर्मा की सिर व कमर के पास गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस को हत्यारे नसीम बन्ने खां और उसके साथी वसीम की तलाश थी। कल पुलिस टीम ने आरोपी नसीम को नागपुर से लौटते वक्त बैतूल के पास से गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान आरोपी नसीम ने पुलिसकर्मियों की गिरफ्त से भागने और ट्रेन से कूदने का प्रयास किया, लेकिन हर बार नाकाम रहा। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या की वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की थी। इस दौरान आरोपी ने एक बार फिर भागने का प्रयास किया और भागते वक्त दो मंजिला इमारत से कूद गया। जिसमें उसका एक पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। नसीम और उसकी प्रेमिका का होगा एचआईवी टेस्ट- आरोपी नसीम ने पुलिस के हत्थे चढऩे के बाद खुद को एचआईवी पॉजिटिव बताया है। इस पर पुलिस आरोपी नसीम व उसकी प्रेमिका का जल्द ही एचआईवी टेस्ट कराएगी। जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि वह दोनों एचआईवी पॉजिटिव हैं या नहीं। पेट से निकाला जाएगा पेन का ढक्कन- डीसीपी जोन-4 जितेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि आरोपी नसीम ने पुलिस को डराने के लिए पकड़े जाने के दौरान पेन का ढक्कन निगल लिया था। जो अभी तक उसके पेट में है। अस्पताल में पैर के इलाज के साथ उसके पेट से पेन का ढक्कन भी निकाला जाना है। मददगार बनेगे आरोपी- डीसीपी पवार ने बताया कि आरोपी नसीम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह हत्या की वारदात के बाद अपने भाई के घर में छिपा था। यहां से मौका पाकर दोराहा, सिरोंज, श्यामपुर और फिर भोपाल से महाराष्ट्र भाग गया था। अब पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नसीम की फरारी के दौरान किन-किन लोगों ने मदद की है और उसे अपने घर में पनाह देकर फरार रहने में मदद की है। फरारी के दौरान आरोपी नसीम की मदद करने वाले हर मददगार को आरोपी बनाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं अब पुलिस टीमें उसके फरार साथी वसीम की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी वसीम को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button