मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस ने दो युवकों को अवैध कट्टे के साथ दबोचा : कार्रवाई के दौरान पुलिस से झूमझपटी…कट्टे से की थी फायरिंग 

सतना। महादेवा मार्ग में पुलिस ने दो युवकों को अवैध कट्टे के साथ हिरासत में लिया है lदोनो युवकों का नाम शिवम साहू, और सत्यम साहू हैं, जिन्होंने अवैध कट्टे से फायरिंग की थी , वही मौके पर मौजूद पुलिस ने कट्टे की आवाज सुनकर दोनों युवकों हिरासत में ले लिया, इस दौरान दोनों युवकों ने पुलिसकर्मियों से झूमा झटकी भी की, लेकिन पुलिस ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए, दोनो युवकों को धर दबोचाl

 

दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गौतम परिवार की रिपोर्ट पर जान से मारने अवैध कट्टे से फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने पर 109BNS 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैl

 

 

दरअसरल पुलिस घटना के वक्त बीते दिन हुए महादेवा गोलीकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर तलाश कर रही थी, इसी दौरान गौतम परिवार पर कट्टे से हमला करने वाले आरोपियों को धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक शिवम साहू जिला बदर का आरोपी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button