जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसी पुलिस अधीक्षक का पुतला फूंका

जबलपुर यश भारत। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज की गई एफ आर आई के विरोध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से कांग्रेसजन भड़क गए। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने के समक्ष गिरफ्तारी के विरोध में जमकर हंगामा करते हुए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय का पुतला फूंका और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का कहना था कि वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन सौंपने गए थे लेकिन पुलिस अधीक्षक ने तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी बदसलूकी की। पुतला दहन के दौरान नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा के अलावा रितेश बंटी गुप्ता नगर निगम प्रतिपक्ष की नेता अमरीश मिश्रा संतोष पंडा आरिफ बेग पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर सुबोध पहाड़िया रब्बल विश्वकर्मा सुरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे इस पूरे घटनाक्रम के चलते सिविल लाइन थाना क्षेत्र में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल निर्मित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button