जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

युवक ने खुद को कालेज का प्रोफेसर बताकर युवती को दिलवाया था एसिड गौरीघाट एसिड अटैक केश में तीसरा नाम भी आ रहा सामने

The young man had offered acid to the girl by introducing himself as a college professor A third name is also coming forward in the Gaurighat acid attack case

युवक ने खुद को कालेज का प्रोफेसर बताकर युवती को दिलवाया था एसिड
गौरीघाट एसिड अटैक केश में तीसरा नाम भी आ रहा सामने

जबलपुर यश भारत। सोमवार को गौरीघाट से सामने आई एसिड अटैक की घटना में अब एक और नाम सामने आ रहा है। यह नाम उसे युवक का है जिसने इशिता को दुकानदार से तेजाब दिलवाया था उसने खुद को एक निजी कॉलेज का प्रोफेसर बताकर दुकानदार से कहा था कि युवती को एसिड दे दो। हाला की पुलिस उस दुकानदार तक भी पहुंच गई है जिसके यहां से आरोपी इशिता ने तेजाब खरीदा था।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि उसने बाकायदा लिखा पढी करके एसिड दिया था और वह भी उसे व्यक्ति के कहने पर जिससे खुद को कॉलेज का प्रोफेसर बताकर दुकानदार को फोन किया था। हालांकि जब पुलिस ने उक्त कॉलेज से संपर्क किया तो वहां पर इस नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं मिला जिसके नाम से फोन किया गया था। पुलिस के अनुसार फोन करने वाले ने दुकानदार को अपना नाम पंकज गुप्ता बताया था जबकि वह फोन नंबर किसी शर्मा के नाम पर है। पुलिस आप उसे व्यक्ति को तलाश रही है जिसने फर्जी नाम से फोन किया था। पुलिस के द्वारा हिरासत में ली गई आरोपी भी अभी खुलकर उसका नाम नहीं बता रही है और पुलिस लगातार पूछताछ करने में लगी हुई है। थाना प्रभारी सुभाष बघेल के अनुसार जल्द ही पुलिस उस शख्स तक भी पहुंच जाएगी जिसने फर्जी नाम बता कर फोन किया था। वही थाना प्रभारी श्री बघेल का कहना है कि संभावत: आज इशिता को जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस इस बात की जानकारी करने में भी लगी है कि इस पूरे मामले में उसे युवक की क्या भूमिका या कनेक्शन है जिसने आरोपी युवती को तेजाब दिलवाया। उल्लेखनीय है की गत दिवस गौरीघाट की अवधपुरी कॉलोनी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी जिसमें एक युवती ने अपनी ही सहेली के ऊपर तेजाब डाल दिया था आरोपी इशिता और पीडि़त श्रद्धा पक्की सहेली बताई जाती हैं और शुरुआत में यह बात सामने आई थी कि कुछ दिनों से बात न करने के कारण इशिता श्रद्धा से खफा थी और उसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया लेकिन पुलिस की जांच और पूछताछ में अब नया एंगल सामने आने से पुलिस दूसरे एंगलो पर भी अपनी जांच कर रही है। हालांकि पुलिस को युवक के बारे में जानकारी लग चुकी है ऐसा सूत्रों का कहना है और जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा और इसी के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। इधर दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती पीडि़ता श्रद्धा अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में है और उसका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button